आराफ़ूरा सागर

सागर

आराफ़ूरा सागर, प्रशांत महासागर के पश्चिम में स्थित है और यह ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी के बीच के सहूल महाद्वीपीय ताक पर आच्छादित है।[1]

आराफ़ूरा सागर
Arafura Sea
आराफ़ूरा सागर Arafura Sea - आराफ़ूरा सागर की अवस्थिति
आराफ़ूरा सागर की अवस्थिति
मानचित्र
मानचित्र
निर्देशांक9°30′S 135°0′E / 9.500°S 135.000°E / -9.500; 135.000निर्देशांक: 9°30′S 135°0′E / 9.500°S 135.000°E / -9.500; 135.000
सागर प्रकारसागर
तटवर्ती क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया
 इण्डोनेशिया
 पापुआ न्यू गिनी
अधिकतम लंबाई1,290 कि॰मी॰ (800 मील)
अधिकतम चौड़ाई560 कि॰मी॰ (350 मील)
द्वीपआरु द्वीपसमुह, क्रॉकर द्वीप, गोलबर्न द्वीप, हॉवर्ड द्वीप

आराफ़ूरा सागर, के पूर्व में टॉरेस जलडमरूमध्य और कोरल सागर, दक्षिण में कारपेंटरिया की खाड़ी, पश्चिम में तिमोर सागर और उत्तर पश्चिम में बांदा सागर और सेरम सागर स्थित हैं। इसकी लम्बाई 1290 किलोमीटर (800 मील) और चौड़ाई 560 किलोमीटर (350 मील) है। इस समुद्र की गहराई 50-80 मीटर के बीच है और यह पश्चिम की ओर जाने पर बढ़ती है। यह एक उथला उष्णकटिबंधीय समुद्र है और बहुत से उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का उद्गम स्थल है।

यह समुद्र आराफ़ूरा ताक और सहूल ताक के कुछ भाग पर आच्छादित है। पिछले हिमयुग के दौरान जब समुद्र का जल स्तर कम था, उस समय मानवों ने आराफ़ूरा ताक, टॉरेस जलडमरूमध्य और कारपेंटरिया की खाड़ी द्वारा निर्मित एक बड़े सपाट भूमि सेतु का प्रयोग नये गिनी से ऑस्ट्रेलिया में प्रवास हेतु किया था। इस संयुक्त भूखंड से सहूल महाद्वीप का गठन हुआ था।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "The Ecology of the Indonesian Seas Part Two," Tomas Tomascik, Anmarie Mah, Anugerah Nontji, Mohammad Kasim Moosa; Tuttle Publishing, 2013, ISBN 9781462905034
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशक्लियोपाट्रा ७कल्कि 2898 एडीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीररोहित शर्माआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलप्रेमचंदभारत का संविधानरासायनिक तत्वों की सूचीकल्कितुलसीदासहिन्दी की गिनतीसुभाष चन्द्र बोसअशोक के अभिलेखमौसमराशियाँमिया खलीफ़ामहादेवी वर्मासंज्ञा और उसके भेदमहाभारतसूरदासभारतमहात्मा गांधीहनुमान चालीसापप्पू यादवश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीभीमराव आम्बेडकरराज्य सभाचिराग पासवानअश्वत्थामाखाटूश्यामजीहिन्दीइंस्टाग्रामरामविलास पासवान