इंडियन नैशनल लोकदल

भारत का एक राजनैतिक दल

इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो भारत के हरियाणा राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। [1]

इंडियन नेशनल लोकदल
नेता ओमप्रकाश चौटाला
दल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला
महासचिव अभय सिंह चौटाला
गठन १९८७
लोकसभा मे सीटों की संख्या
0 / 543
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
1 / 90
हरियाणा विधानसभा
जालस्थल inldparty.com
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

स्थापना एवं इतिहास

संपादित करें

इंडियन नेशनल लोकदल की स्थापना भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी ने अक्टूबर १९९६ में हरियाणा लोक दल (राष्ट्रीय) के नाम से की थी।

इनेलो एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में १९८७ के दौरान राजनीतिक अस्तित्व में आयी। वर्तमान में ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के अध्यक्ष और उनके छोटे पुत्र अभय सिंह चौटाला पार्टी के महासचिव हैं। इनेलो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अंग रह चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति में २०१४ के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के छोटे पुत्र अभय चौटाला के नेतृत्व में 90 में से 19 सीटें जीती और बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी। विपक्ष के नेता के रूप में अभय चौटाला विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व किया। अप्रैल २००१ में देवी लाल के निधन के बाद से इनेलो का राजनैतिक संघर्ष का दौर आरंभ हुआ और बीते ४ विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति निराशाजनक रही।

चुनावी राजनीति

संपादित करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव २०१९

संपादित करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव २०१९ के लिए इनेलो ने पहले बसपा के साथ गठबंधन किया था किंतु बाद में बात नहीं बनी एवं फिर शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया गया। इन चुनावों में पार्टी ने अपने राजनैतिक इतिहास का सबसे निकृष्ट प्रदर्शन किया तथा केवल १ ही सीट जीतने में सफल हुई एवं ८० सीटों पर हार मिली, साथ ही ७८ स्थानों पर प्रत्याशी अपनी ज़मानत भी हार गए। गठबंधित साथी अकाली दल भी अपनी तीनों सीटों पर हार गया। इन चुनावों में इनेलो का मत % भी अब तक के सबसे कम २.४५% पर पहुंच गया जो कि पिछले चुनावों में २४.११% था।

पार्टी को एकमात्र एलनाबाद सीट पर जीत हासिल हुई जहां अभय सिंह चौटाला लड़ रहे थे। इस प्रकार वर्तमान विधानसभा में इनेलो का केवल एक ही विधायक है।

लोकसभा चुनाव २०१९

संपादित करें

२०१९ के लोकसभा चुनावों में इनेलो ने सभी १० सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए परन्तु एक भी स्थान पर जीत नहीं सके। पार्टी को केवल १.९% वोट ही प्राप्त हुए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव २०१४

संपादित करें

लोकसभा चुनाव २०१४

संपादित करें
क्रमराज्यनिर्वाचन क्षेत्रसांसदटीपसंदर्भ
हरियाणासिरसाचरणजीत सिंह रोड़ी[2]
हिसारदुष्यंत चौटाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव २००९

संपादित करें

लोकसभा चुनाव २००९

संपादित करें

मुख्यमंत्री

संपादित करें
क्रममुख्यमंत्रीकार्यकालपदावधिविधानसभा
ओम प्रकाश चौटाला२४ जुलाई १९९९३ मार्च २०००5 साल, 223 दिननवीं विधानसभा
३ मार्च २०००४ मार्च २००५दसवीं विधानसभा

चुनावी प्रदर्शन

संपादित करें

लोकसभा चुनाव

संपादित करें
लोकसभा सत्रचुनाव वर्षसीटेंप्राप्त मतसंदर्भ
लड़ींजीतीं#%
सोलहवीं लोकसभा२०१४१०२७,९९,८९९०.५१
सत्रहवीं लोकसभा२०१९१०२,४०,२५८०.०४

हरियाणा विधानसभा

संपादित करें
विधानसभा सत्रचुनाव वर्षसीटेंप्राप्त मतसंदर्भ
लड़ींजीतीं#%
दशमी विधानसभा२०००६२47-२९.६१
एकादश विधानसभा२००५८९09-२६.७७
बारहवीं विधानसभा२००९८८31-२५.७९
तेरहवीं विधानसभा२०१४९०19२९,९६,२०३२४.१
चौदहवीं विधानसभा२०१९८०01३,०५,४८६२.४४
  1. "Election Results - Full Statstical Reports – Election Commission of India". Election Commission of India. मूल से 7 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अप्रैल 2013.
  2. सोलहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवार Archived 2020-11-16 at the वेबैक मशीन लोकसभा हिन्दी

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशक्लियोपाट्रा ७कल्कि 2898 एडीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीररोहित शर्माआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलप्रेमचंदभारत का संविधानरासायनिक तत्वों की सूचीकल्कितुलसीदासहिन्दी की गिनतीसुभाष चन्द्र बोसअशोक के अभिलेखमौसमराशियाँमिया खलीफ़ामहादेवी वर्मासंज्ञा और उसके भेदमहाभारतसूरदासभारतमहात्मा गांधीहनुमान चालीसापप्पू यादवश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीभीमराव आम्बेडकरराज्य सभाचिराग पासवानअश्वत्थामाखाटूश्यामजीहिन्दीइंस्टाग्रामरामविलास पासवान