इश्तर

प्रजनन, प्रेम, युद्ध और संभोग की पूर्व सेक्टिक अक्कादी, अश्शुरियन और बबुल देवी

इश्तर (Ishtar) बाबुल, असुर और सुमेर की मातृदेवी थी। वह प्रेम सुन्दरता, सम्भोग, इच्छा, युद्ध, राजनितिक शक्ति आदि कीदेवी थी। गैरसामी-सुमेरी सभ्यता के ऊर, उरुख आदि विविध नगरों में उसकी पूजा नना, इन्नन्ना, नीना और अनुनित नामों से होती थी। इनके अपने अपने विविध मंदिर थे। इनका महत्त्व अन्य देवियों की भाँति अपने देवपतियों के छायारूप के कारण न होकर अपना निजी था और इनकी पूजा अपनी स्वतंत्र शक्ति के कारण होती थी। ये आरंभ में भिन्न-भिन्न शक्तियों की अधिष्ठात्री देवियाँ थीं पर बाद में अक्कादी-बाबुली काल में, ईसा से प्राय: ढाई हजार साल पहले, इनकी सम्मिलित शक्ति को 'इश्तर' नाम दिया गया। इश्तर का प्राचीनतम अक्कादी रूप 'अश दर' था जो उस भाषा के अभिलेखों में मिलता है। अक्कादी में इसका अर्थ अनुदित होकर वही हुआ जो प्राचीनतर सुमेरी इन्नन्ना या इन्नीनी का था-'स्वर्ग की देवी।' सुमेरी सभ्यता में यह मातृदेवी सर्वथा कुमारी थी। फ़िनीकी में उसका नाम 'अस्तार्ते' पड़ा। उसका संबंध वीनस ग्रह से होने के कारण वही रोमनों में प्रेम की देवी वीनस बनी। इस मातृदेवी की हजारों मिट्टी, चूने मिट्टी और पत्थर की मूर्तियाँ प्राचीन बेबिलोनिया और असूरिया, वस्तुत: समूचे ईराक में मिली हैं, जिससे उस प्रदेश पर उस देवी की प्रभुता प्रकट है।

इश्तर (Ishtar)
love, beauty, sex, desire, fertility, war, combat, and political power

लुव्र संग्रहालय में स्थित इश्तर की मूर्ति
ग्रह Venus
प्रतीक Gate guarded by lions, eight-pointed star, Symbolic staff
जीवनसाथी Tammuz
other consorts
माता-पिता Anu
यूनानी रूप Aphrodite
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य सभा के मनोनीत सदस्यों की सूचीकबीरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशश्यामाप्रसाद मुखर्जीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीप्रेमचंदतुलसीदासविद्यार्थीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलनालन्दा महाविहारसोनाक्षी सिन्हामहादेवी वर्माविकिपीडिया:उद्धरण आवश्यकसूरदाससुभाष चन्द्र बोसकृष्णराव शंकर पण्डितकामाख्या मन्दिरहिन्दी की गिनतीखाटूश्यामजीनर्मदा नदीनालन्दा विश्वविद्यालयद्रौपदी मुर्मूरासायनिक तत्वों की सूचीमिया खलीफ़ाभारतहृदयभारत का संविधानभीमराव आम्बेडकरआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०संज्ञा और उसके भेदमहात्मा गांधीइंस्टाग्राममौसमविकिपीडिया:IPA for Englishलोकसभा अध्यक्षॐ नमः शिवाय