एल्बस डम्बलडोर

हैरी पॉटर श्रृंखला में एक काल्पनिक पात्र

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (अंग्रेज़ी: Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह माया पंछी का समूह के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी।

ऐल्बस डम्बल्डोर

डम्बल्डोर के रूप में माइकल गँबन

कलाकार: रिचर्ड हॅरिस (वयस्क, फिल्म्स 1-2)

माइकल गँबन (वयस्क, फिल्म्स 3-8)

टोबी रेगबो (युवा, फिल्म 7)


पहली उपस्थिति: हैरी पॉटर और पारस पत्थर




चरित्र विकास

संपादित करें

लेखक के अनुसार डम्बल्डोर के बारे में लिखने में मज़ा आता है क्योंकि वह "अच्छाई का प्रतीक है" | रोलिंग ने कहा कि डम्बल्डोर उनके जैसे हैं, क्यौन्कि "वह सब जानते हैं " डम्बल्डोर केंद्रीय चरित्र हैरी पॉटर एक गुरु के रूप में हैं। एक युवा प्रशंसक ने रोलिंग से पूछा था की क्या डम्बल्डोर को "सच्चा प्यार " मिलता है तब रोलिंग ने कहा है कि वह हमेशा समलैंगिक होने के रूप में डम्बल्डोर के बारे में सोचा करती थी और उनका गेल्लेर्ट ग्राइंडेल्वॉल्ड से चक्कर भी चला था, जो डम्बल्डोर के जीवन में '"बड़ा हादसा था" |

🔥 Top keywords: जयप्रकाश नारायणक्लियोपाट्रा ७श्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रविशेष:खोजमुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशआपातकाल (भारत)लोकसभा अध्यक्षविकिपीडिया:उद्धरण आवश्यककबीरपप्पू यादवभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीतुलसीदासभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलहिन्दी की गिनतीप्रेमचंदविकिपीडिया:IPA for Englishसोनाक्षी सिन्हाहनुमान चालीसाआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०रासायनिक तत्वों की सूचीभारत का संविधानमहादेवी वर्मासूरदाससंज्ञा और उसके भेदलोकतंत्रविकिपीडिया:अपलोडसुभाष चन्द्र बोसकामाख्या मन्दिरभीमराव आम्बेडकरनीम करौली बाबामिया खलीफ़ाभारतस्नेल का नियमनालन्दा महाविहारमौसममहात्मा गांधीखाटूश्यामजीरामायण