थाइमिन डी एन ए के न्युक्लिक अम्ल में उपस्थित चार क्षारकों में से एक है। ये सब मिलकर ए-टी-सी-जी बनाते हैं। अन्य तीन हैं: ऐडेनिन, गुआनिन और साइटोसिन। थाइमिन सर्वदा ही अएडिनिन के संग ही जोड़ा बनाता है। थाइमिन को ५-मिथाइल-युरेसिल भी कहते हैं। जो पायरिमीडीन न्यूक्लियोक्षारक है। जैसा इसके नाम से ही विदित है, थाइमिन को यूरेसिल के मिथाइलीकरण द्वारा व्युत्पन्न किया जा सकता है। आर एन ए में थाइमिन के स्थान पर यूरेसिल प्रयुक्त होता है। डी.एन.ए. में थाइमिन दो हाइड्रोजन बंध द्वारा ऐडेनिन से जुड़ता है। इससे न्यूक्लिक अम्ल के संरचना को स्थिरता मिलती है।

थायमिन
आईयूपीएसी नाम5-Methylpyrimidine-2,4(1H,3H)-dione
पहचान आइडेन्टिफायर्स
सी.ए.एस संख्या[65-71-4]
MeSHथायमिन
SMILES
गुण
आण्विक सूत्रC5H6N2O2
मोलर द्रव्यमान126.11334 g/mol
गलनांक

316 - 317 °C

Except where noted otherwise, data are given for
materials in their standard state
(at 25 °C, 100 kPa)

Infobox references

थाइमिन डीऑक्सीराइबोस के संग न्यूक्लियोसाइड डीऑक्सीथाइमिडीन बनाता है। इसे भी थाइमिडीन के समानांतर ही माना जाता है। थाइमिन को एक, दो, तीन फॉस्फोरिक अम्ल समूह से फॉस्फोरिलेकरण द्वारा क्रमशः टी.एम्पी, टी.डी.पी. तथा टी.टी.पी. बनते हैं।

डी.एन.ए. की एक सामान्य मुटेशन में दो पार्श्वस्थ थाइमिन या साइटोसिन सम्मिलित होते हैं, जो पराबैंगनी किरणों में थाइमिन डाइमर बनाता है, जिससे डी.एन.ए. में बल पड़ जाते हैं। इनके कारण सामान्य प्रक्रिया बाधित होती है।

थाइमिन को कैंसर के उपचार का साधन भी बनाया जाता है। थाइमिन क्षारकों का किसी जीव की मृत्यु उपरांत बहुध्र ऑक्सीकरण होता है, जो हाइडैंटोइन बनाता है। [1].

Dr. Kailash choudhary Raw agent lodhi road New Delhi

  1. Hofreiter M., Serre D., Poinar H.N., Kuch M., and Paabo S. Nature Reviews Genetics (2001) 2:353.

इन्हें भी देखें

संपादित करें

बाहरी कड़ियां

संपादित करें
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०विशेष:खोजरोहित शर्माविराट कोहलीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशतराना-ए-हिन्दक्लियोपाट्रा ७कबीरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकल्किकल्कि 2898 एडीजसप्रीत बुमराहआईसीसी क्रिकेट विश्व कपभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलबारबाडोससुनीता विलियम्सतुलसीदासप्रेमचंदकेशव महाराजमहादेवी वर्माभारत का संविधानभारतमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमरासायनिक तत्वों की सूचीमहाभारतहनुमान चालीसासुभाष चन्द्र बोसमिया खलीफ़ामौसमसूरदासमहात्मा गांधीहिन्दी की गिनतीसंज्ञा और उसके भेदजय श्री रामइंस्टाग्रामश्रीमद्भगवद्गीतापप्पू यादवभीमराव आम्बेडकर