दिलीपसिंहजी

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

दिलीपसिंहजी (13 जून 1905 - 5 दिसंबर 1959) क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्हें आमतौर पर कुमार श्री दिलीपसिंहजी या के॰ एस॰ दिलीपसिंहजी के रूप में भी जाना जाता है। वह इंग्लैंड के लिए खेलते थे।

दिलीपसिंहजी नवानगर रियासत के जाम साहिबों के वंश के थे। दिलीपसिंहजी का जन्म वर्तमान गुजरात में काठियावाड़ में हुआ था। उनके भाइयों में हिमाचल प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट-गवर्नर हिम्मतसिंहजी और दिग्विजयसिंहजी शामिल थे। उनके चाचा, रणजीतसिंहजी थे। इन्होंने इंग्लैंड के लिये क्रिकेट खेला था।

दिलीपसिंहजी की मृत्यु 5 दिसंबर 1959 को बॉम्बे (अब मुम्बई) में हुई। दिलीप ट्रॉफी का नाम उनके सम्मान में रखा गया है।[1] उनके चाचा कुमार श्री रणजीतसिंहजी, जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी का नाम रखा गया, ने भी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला।

  1. "15 facts about the great Duleepsinhji". 13 जून 2015. मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2019.
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य सभा के मनोनीत सदस्यों की सूचीकबीरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशश्यामाप्रसाद मुखर्जीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीप्रेमचंदतुलसीदासविद्यार्थीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलनालन्दा महाविहारसोनाक्षी सिन्हामहादेवी वर्माविकिपीडिया:उद्धरण आवश्यकसूरदाससुभाष चन्द्र बोसकृष्णराव शंकर पण्डितकामाख्या मन्दिरहिन्दी की गिनतीखाटूश्यामजीनर्मदा नदीनालन्दा विश्वविद्यालयद्रौपदी मुर्मूरासायनिक तत्वों की सूचीमिया खलीफ़ाभारतहृदयभारत का संविधानभीमराव आम्बेडकरआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०संज्ञा और उसके भेदमहात्मा गांधीइंस्टाग्राममौसमविकिपीडिया:IPA for Englishलोकसभा अध्यक्षॐ नमः शिवाय