प्रवेशद्वार:पारिस्थितिकी
![]() ![]() पारिस्थितिकी प्रवेशद्वार संस्कृति · भूगोल · स्वास्थ्य · इतिहास · गणित · प्रकृति · दर्शनशास्त्र · समाज · प्रौद्योगिकी edit पारिस्थितिकी प्रवेशद्वारपारिस्थितिकी विज्ञान के अन्तर्गत हम जीव समुदायों का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक सम्बन्धों का अध्यन करतें हैं । प्रत्येक जन्तु या वनस्पति एक निशिचत वातावरण में रहतें हैं । पारिस्थितिकी के मुख्यतः दो कारक होतें है
जन्तु समुदाय, वनस्पति समुदाय, सूक्ष्मजीवी और मनुष्य
edit चयनित लेख![]() गंगासागर बंगाल की खाड़ी के कॉण्टीनेण्टल शैल्फ में कोलकाता से १५० कि॰मी॰ दक्षिण में ३०० वर्ग कि॰मी॰ का एक द्वीप है। यह भारत के अधिकार क्षेत्र में और पश्चिम बंगाल सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है। इसमें ४३ गांव हैं, जिनकी जनसंख्या १,६०,००० है। यहीं गंगा नदी का सागर से संगम माना जाता है।इस द्वीप में ही रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास है। यहां मैन्ग्रोव की दलदल, जलमार्ग तथा छोटी छोटी नदियां, नहरें हीं। इस द्वीप पर ही प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों हिन्दू श्रद्धालुओं का तांता लगता है, जो गंगा नदी के सागर से संगम पर नदी में स्नान करने के इच्छुक होते हैं। यह मेला महाकुंभ के बाद मनुष्यों का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। यहाँ एक मंदिर भी है जो कपिल मुनि के प्राचीन आश्रम स्थल पर बना है। विस्तार में... edit चयनित चित्रedit चयनित स्थल मालाबार केरल राज्य मे अवस्थित पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिम तट के समानांतर एक संकीर्ण तटवर्ती क्षेत्र है। जब स्वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर १ जुलाई, १९४९ को त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, १९५६ के तहत त्रावनकोर-कोचीन राज्य तथा मालाबार को मिलाकर १ नवंबर, १९५६ को केरल राज्य बनाया गया। केरल के अधिकांश द्वीप जो त्रावणकोर-मालाबार राज्य में आते थे, अब एर्नाकुलम जिले में आते हैं। मालाबार क्षेत्र के अंतर्गत पर्वतों का अत्यधिक आर्द्र क्षेत्र आता है। वनीय वनस्पति में प्रचुर होने के साथ-साथ इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसलों, जैसे नारियल, सुपारी, काली मिर्च, कॉफी, और चाय, रबड़ तथा काजू का उत्पादन किया जाता है। मालाबार क्षेत्र केरल का बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है। यहाँ उच्चकोटि के कागज का भी निर्माण होता है। विस्तार से पढ़ें... edit चयनित जीव सरसों क्रूसीफेरी (ब्रैसीकेसी) कुल का द्विबीजपत्री, एकवर्षीय शाक जातीय पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका कम्प्रेसटिस है। पौधे की ऊँचाई १ से ३ फुट होती है। इसके तने में शाखा-प्रशाखा होते हैं। प्रत्येक पर्व सन्धियों पर एक सामान्य पत्ती लगी रहती है। पत्तियाँ सरल, एकान्त आपाती, बीणकार होती हैं जिनके किनारे अनियमित, शीर्ष नुकीले, शिराविन्यास जालिकावत होते हैं। इसमें पीले रंग के सम्पूर्ण फूल लगते हैं जो तने और शाखाओं के ऊपरी भाग में स्थित होते हैं। फूलों में ओवरी सुपीरियर, लम्बी, चपटी और छोटी वर्तिकावाली होती है। फलियाँ पकने पर फट जाती हैं और बीज जमीन पर गिर जाते हैं। प्रत्येक फली में ८-१० बीज होते हैं। इसकी उपज के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त है। सामान्यतः यह दिसम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल इसकी में कटाई होती है। भारत में इसकी खेती पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में अधिक होती है। विस्तार से पढ़ें edit चयनित जंतु![]() edit संबंधित प्रवेशद्वारedit श्रेणियां![]()
edit पारिस्थितिकी के विषयedit विकिपीडिया मेंedit विकिपरियोजनाएं |
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशविशेष:खोजविराट कोहलीरोहित शर्माहार्दिक पांड्याक्लियोपाट्रा ७कबीरॐ नमः शिवायसूर्यकुमार यादवरासायनिक तत्वों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलजसप्रीत बुमराहभारत का संविधानतुलसीदासहिन्दी की गिनतीकल्कि 2898 एडीप्रेमचंदकल्किसुभाष चन्द्र बोससंज्ञा और उसके भेदमहादेवी वर्माइंस्टाग्रामजय शाहआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०महात्मा गांधीमिया खलीफ़ासूरदासआईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ीभारतीय न्याय संहितासुनीता विलियम्सभीमराव आम्बेडकरनवरोहणभारतश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रअश्वत्थामाभैरोंसिंह शेखावतआईसीसी क्रिकेट विश्व कप