फोर्ड मॉडल ए (१९२७–३१)

फोर्ड मॉडल ए (इसे आम बोलचाल की भाषा में ए-मॉडल फोर्ड अथवा द , और ए-बोन आदि कहा जाता है।),[1] फोर्ड मोटर कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी सफलता था। इससे पूर्व की सबसे सफल गाडी मॉडल टी थी। इसका पहली बार निर्माण अक्टूबर २०, १९२७ में किया गया और दिसम्बर २, को इसे इसकी पूर्ववर्ती मॉडल टी का प्रतिस्थापन कर दिया गया। मॉडल टी का निर्माण १८ वर्षों तक हुआ था। यह नया मॉडल ए (समान नाम पहले भी १९०३–०४ में काम में लिया गया था।) को वर्ष १९२८ में निर्दिष्ट किया गया और चार रंगों में उपलब्ध था।

फोर्ड मॉडल ए

१९२८ फोर्ड मॉडल ए ट्यूडर सेडान
अवलोकन
निर्माता फोर्ड मोटर कंपनी
निर्माण 1927–1931
घटनाक्रम
इससे पहले फोर्ड मॉडल टी
इसके बाद फोर्ड मॉडल बी
फोर्ड मॉडल १८

४ फ़रवरी १९२९ को तक इसे १० लाख मॉडल विक्रय किये गये तथा २४ जुलाई तक २० लाख मॉडल विक्रय हुये।[2][3] मार्च १९३० में, मॉडल ए की ३० लाख गाडियाँ विक्रय हो चुकी थी और इसकी ९ बनावट शैलियाँ उपलब्ध थी।[2]

मॉडल ए का निर्माण मार्च १९३२ में बन्द हुआ तब तक इसकी सभी बनावट शैलियों की ४,८५८,६४४ गाड़ियाँ बनायी जा चुकी थी।[4] इसके बाद इसका स्थान मॉडल बी ने लिया, जिसमें उन्नत ४-बेलन इंजन का में लिया गया था।

चित्रदीर्घा

संपादित करें
मॉडल ए फोर्ड मोटर-गाडियों के उदाहरण
1928 मॉडल ए बिजनस कूप
1928 मॉडल ए बिजनस कूप 
1930 अथवा 1931 डीलक्स गाड़ी
1930 अथवा 1931 डीलक्स गाड़ी 
  1. Bianco, Johnny, "Leadfest" in Rod & Custom, 9/00, p. 86.
  2. Gauld, p. 693.
  3. Gauld, p. 694.
  4. "Model A Production Figures". Model A Ford Club of America. अभिगमन तिथि 2015-04-12.
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०क्लियोपाट्रा ७कबीरकल्कि 2898 एडीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीप्रोविडेंस स्टेडियमसेंगोल (राजदंड)प्रेमचंदभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलरासायनिक तत्वों की सूचीतुलसीदासहिन्दी की गिनतीभारत का संविधानश्रेणी:नेपाल के शहरपप्पू यादवसूरदासमहादेवी वर्माओम बिड़लामौसमसंज्ञा और उसके भेदद्रौपदी मुर्मूलोकसभा अध्यक्षभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीआपातकाल (भारत)भीमराव आम्बेडकरमिया खलीफ़ाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारतकल्किहनुमान चालीसारोहित शर्माचिराग पासवानइंस्टाग्राममहात्मा गांधीसुभाष चन्द्र बोससूरज का सातवाँ घोड़ा