बाहाह प्रान्त

अल-बाहाह
الباحة‎ / Al-Bahah
मानचित्र जिसमें अल-बाहाह الباحة‎ / Al-Bahah हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :बाहाह
क्षेत्रफल :१५,००० किमी²
जनसंख्या(१९९९):
 • घनत्व :
४,५९,२००
 ३०.६१/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):अरबी


बाहाह प्रान्त या अल-बाहाह प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-बाहाह (منطقة الباحة‎) कहते हैं सउदी अरब के दक्षिण में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में आता है। यहाँ दो यमनी मूल के क़बीले रहते हैं, ग़ामिद (غامد‎‎, Ghamid) और ज़हरान (زهران‎‎, Zahran)।[1]

बाहाह प्रान्त का नाम बाहाह शहर से आया है। यह प्रान्त पहाड़ों, मैदानों, वादियों और रेगिस्तानी क्षेत्रों का मिश्रण है। मुख्य रूप से इसके दो भौगोलिक हिस्से हैं। 'तिहामा' पश्चिमी मैदानी क्षेत्र है जो आगे जाकर लाल सागर के किनारे पर पहुँचता है। 'अल-सरवात' पूर्व का पहाड़ी इलाक़ा है जो हिजाज़ पहाड़ियों का भाग है।[1] इसकी ऊँचाई समुद्रतल से १,५०० से २,४५० मीटर तक ऊँची हैं। तिहामा में गर्मी में कड़ी गर्मी और सर्दी में मौसम लुभावना रहता है। अल-सरवात में लाल सागर से नमी आती है जो सर्दियों में कोहरे और आंधी-वाली बारिश के रूप में प्रकट होती है। यहाँ की पहाड़ियों में गर्मी में मौसम अच्छा रहता है, यानि अधिक गर्म नहीं होता।

इस प्रान्त के सभी लोग सुन्नी मुस्लिम है और इस्लाम शुरू होने के १० वर्षों के भीतर ही यह धर्म यहाँ पहुँच गया था। समाज क़बीलों, उपक़बीलों और परिवारों में व्यवस्थित है। हर क़बीले का एक सरदार होता है जिसे 'शेख़' की उपाधि मिलती है। यहाँ दो क़बीलों - ग़ामिद और ज़हरान - का ज़ोर है जो एक बड़े 'अज़्द' नामक क़बीले की दो शाखाएँ हैं। यहाँ से आये लोगों के पारिवारिक नाम अक्सर 'अल-ग़मदी' जैसे रूप में मिलते हैं।[1]

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. Culture And Customs Of Saudi Arabia Archived 2015-05-11 at the वेबैक मशीन, David E. Long, pp. 7, Greenwood Publishing Group, 2005, ISBN 978-0-313-32021-7, ... Al-Baha province is located south of al-Ta'if in the Hijaz Mountains and adjoining lowlands below. It is the tribal area of the Ghumad and Zahran branches of the Qahtani 'Azd tribe ...
🔥 Top keywords: जयप्रकाश नारायणक्लियोपाट्रा ७श्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रविशेष:खोजमुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशआपातकाल (भारत)लोकसभा अध्यक्षविकिपीडिया:उद्धरण आवश्यककबीरपप्पू यादवभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीतुलसीदासभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलहिन्दी की गिनतीप्रेमचंदविकिपीडिया:IPA for Englishसोनाक्षी सिन्हाहनुमान चालीसाआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०रासायनिक तत्वों की सूचीभारत का संविधानमहादेवी वर्मासूरदाससंज्ञा और उसके भेदलोकतंत्रविकिपीडिया:अपलोडसुभाष चन्द्र बोसकामाख्या मन्दिरभीमराव आम्बेडकरनीम करौली बाबामिया खलीफ़ाभारतस्नेल का नियमनालन्दा महाविहारमौसममहात्मा गांधीखाटूश्यामजीरामायण