भैरोंसिंह शेखावत

भारतीय राजनीतिज्ञ

भैरोंसिंह शेखावत (२३ अक्टूबर १९२३ - १५ मई २०१०) भारत के उपराष्ट्रपति थे। वे १९ अगस्त २००२ से २१ जुलाई २००७ तक इस पद पर रहे। वे १९७७ से १९८०, १९९० से १९९२ और १९९३ से १९९८ तक राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे।

भैरोंसिंह शेखावत

पद बहाल
१९ अगस्त २००२ – २१ जुलाई २००७
राष्ट्रपतिअब्दुल कलाम
पूर्वा धिकारीकृष्ण कान्त
उत्तरा धिकारीमोहम्मद हामिद अंसारी

पद बहाल
४ दिसम्बर १९९३ – २९ नवम्बर १९९८
राज्यपालबलि राम भगत
दरबारा सिंह
नवरंग लाल टिबरेवाल (कार्यवाहक)
पूर्वा धिकारीराष्ट्रपति शासन
उत्तरा धिकारीअशोक गहलोत
पद बहाल
४ मार्च १९९० – १५ दिसम्बर १९९२
राज्यपालसुखदेव प्रसाद
मिलाप चंद जैन (कार्यवाहक)
देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय
स्वरूप सिंह (कार्यवाहक)
मर्री चेन्ना रेड्डी
पूर्वा धिकारीहरी देव जोशी
उत्तरा धिकारीराष्ट्रपति शासन
पद बहाल
२२ जून १९७७ – १६ फ़रवरी १९८०
राज्यपालरघुकुल तिलक
पूर्वा धिकारीहरी देव जोशी
उत्तरा धिकारीजगन्नाथ पहाड़िया

जन्म२३ अक्टूबर १९२५
सीकर, ब्रिटिश राज (now भारत)
मृत्यु15 मई २०१०(२०१०-05-15) (उम्र 86)
जयपुर, भारत
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी (१९८०–मृत्यु)
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
भारतीय जनसंघ (१९७७ से पहले)
जनता पार्टी (१९७७–१९८०)
जीवन संगीश्रीमती सुरज कँवर
धर्महिन्दू

भैरोंसिंह शेखावत का जन्म तत्कालिक जयपुर रियासत के गाँव खाचरियावास में हुआ था। यह गाँव अब राजस्थान के सीकर जिले में है। इनके पिता का नाम श्री देवी सिंह शेखावत और माता का नाम श्रीमती बन्ने कँवर था। गाँव की पाठशाला में अक्षर-ज्ञान प्राप्त किया। हाई-स्कूल की शिक्षा गाँव से तीस किलोमीटर दूर जोबनेर से प्राप्त की, जहाँ पढ़ने के लिए पैदल जाना पड़ता था। हाई स्कूल करने के पश्चात जयपुर के महाराजा कॉलेज में दाखिला लिया ही था कि पिता का देहान्त हो गया और परिवार के आठ प्राणियों का भरण-पोषण का भार किशोर कंधों पर आ पड़ा, फलस्वरूप हल हाथ में उठाना पड़ा। बाद में पुलिस की नौकरी भी की; पर उसमें मन नहीं लगा और त्यागपत्र देकर वापस खेती करने लगे।

स्वतंत्रता-प्राप्ति के पश्चात लोकतंत्र की स्थापना में आम नागरिक के लिए उन्नति के द्वार खोल दिए। राजस्थान में वर्ष १९५२ में विधानसभा की स्थापना हुई तो शेखावत ने भी भाग्य आजमाया और विधायक बन गए। फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा तथा सीढ़ी-दर-सीढ़ी चढ़ते हुए विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति पद तक पहुँच गए।

इन्हें भी देखें

संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
🔥 Top keywords: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसक्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठनालन्दा महाविहारसत्य नारायण व्रत कथानालन्दा विश्वविद्यालयकबीरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलतुलसीदासद्रौपदी मुर्मूप्रेमचंदभर्तुहरी महताबहिन्दी की गिनतीयोगरासायनिक तत्वों की सूचीमहादेवी वर्माभारत का संविधानसूरदाससुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमौसमसंज्ञा और उसके भेदइंस्टाग्रामभीमराव आम्बेडकरभारतकामाख्या मन्दिरश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रधारा घनत्वभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीनरेन्द्र मोदीमहात्मा गांधीभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीश्रीमद्भगवद्गीतामीरा बाई