मैदान वरदक प्रान्त

मैदान वरदक, मैदान वरदग या केवल वरदक (फ़ारसी: میدان وردک‎, अंग्रेजी: Maidan Wardak) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९,९३४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५.४ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी मैदान शहर (میدان ښار) नामक नगर है। यहाँ के अधिकतर लोग पश्तून हैं और पश्तूनों के वरदक क़बीले के ऊपर ही इस प्रान्त का नाम रखा गया है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी यहाँ से निकलने वाले काबुल-कंदहार के आसपास के इलाक़े में बस्ती है और बाक़ी पहाड़ी स्थानों पर आबादी बहुत कम घनी है।

अफ़्ग़ानिस्तान का मैदान वरदक प्रान्त (लाल रंग में)

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०विशेष:खोजरोहित शर्माविराट कोहलीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशतराना-ए-हिन्दक्लियोपाट्रा ७कबीरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकल्किकल्कि 2898 एडीजसप्रीत बुमराहआईसीसी क्रिकेट विश्व कपभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलबारबाडोससुनीता विलियम्सतुलसीदासप्रेमचंदकेशव महाराजमहादेवी वर्माभारत का संविधानभारतमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमरासायनिक तत्वों की सूचीमहाभारतहनुमान चालीसासुभाष चन्द्र बोसमिया खलीफ़ामौसमसूरदासमहात्मा गांधीहिन्दी की गिनतीसंज्ञा और उसके भेदजय श्री रामइंस्टाग्रामश्रीमद्भगवद्गीतापप्पू यादवभीमराव आम्बेडकर