रामचन्द्रसूरि

रामचन्द्र सूरि एक जैन आचार्य थे जिन्होंने संस्कृत मे नाटकों की रचना की थी।

रामचन्द्र सुरि का जन्म संवत १११० और मृत्यु संवत ११७३ को हुए थीं। सिद्धराज जयसिंह से इनकी मुलाकात संवत ११३५ में धाराविजय के समय हुई थी।

राज्याश्रय

संपादित करें

रामचन्द्र सुरि को सिद्धराज जयसिंह और कुमारपाल का राज्याश्रय प्राप्त था। रामचन्द्र सुरि के के गुरु जैन आचार्य हेमचंद्र थे।

  • सत्यहरिश्चन्द्र नाटक - पुराणों आधारित इस नाटक में हरिश्चन्द्र की कथा दी गई है।
  • नलविलास नाटक - महाभारत आधारित इस कथा में दमयंती विवाह से नल को पुनः राज्यप्राप्ति का वर्णन मिलता है।
  • रघुविलास नाटक - राम वनवास से रावण वध की कथा दी गई है।
  • राघवाभ्युदय नाटक - इसमें सीता स्वयंवर से रावण वध की कथा दी गई है।
  • यादवाभ्युदय नाटक - इसमें कंसवघ , जरासंघ वघ और कृष्ण के अभिषेक की कथा दी गई है।
  • यदुविलास नाटक - यह नाटक अप्राप्य है।
  • कौमुदीमित्रानंद प्रकरण - कौमुदी और मित्रानंद के विवाह की कथा इसमे दी गयी हैं।
  • रौहिणीमृगांक प्रकरण - यह नाटक अप्राप्य है।
  • मल्लिकामकरंद प्रकरण - कथासरित्सागर के कथानक अनुसार इस नाटक में मल्लिका और मकरंद का विवाह होता है।
  • निर्भयभीम व्यायोग - इसमें भीम द्वारा वनवास में बकासुर को मारने की कथा है।
  • वनमाला नाटिका - यह नाटक अप्राप्य है।
  • सुधाकलश - १३०० श्लोक का सुभाषित ग्रंथ
  • कुमारविहार शतक - राजा कुमारपाल की प्रशस्ति।
  • नाट्यदर्पण (गुणभद्र के साथ) - ४ विवेक और २३९ कारिका का नाट्य विषयक ग्रंथ।
  • द्रव्यालंकार - जैन न्याय विषयक ग्रंथ।
  • हेमबृहत्वृत्तिन्यास - व्याकरण विषयक ग्रंथ।

अजयपाल राज्य प्राप्ति हेतु कुमारपाल और आचार्य हेमचंद्र को विष देकर मार डाला और अजयपाल ने सिंहासन हेतु संवत ११७३ को रामचन्द्र को मार डाला।

🔥 Top keywords: मुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशविशेष:खोजविराट कोहलीरोहित शर्माहार्दिक पांड्याक्लियोपाट्रा ७कबीरॐ नमः शिवायसूर्यकुमार यादवरासायनिक तत्वों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलजसप्रीत बुमराहभारत का संविधानतुलसीदासहिन्दी की गिनतीकल्कि 2898 एडीप्रेमचंदकल्किसुभाष चन्द्र बोससंज्ञा और उसके भेदमहादेवी वर्माइंस्टाग्रामजय शाहआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०महात्मा गांधीमिया खलीफ़ासूरदासआईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ीभारतीय न्याय संहितासुनीता विलियम्सभीमराव आम्बेडकरनवरोहणभारतश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रअश्वत्थामाभैरोंसिंह शेखावतआईसीसी क्रिकेट विश्व कप