विनोद खन्ना

अभिनेता

विनोद खन्ना (जन्म: रविवार, ६ अक्टूबर, १९४६ - निधन: गुरुवार, २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन [3] हो गया [4]

विनोद खन्ना

खन्ना २०१२ में
जन्म 6 अक्टूबर 1946 (1946-10-06) (आयु 77)[1]
पेशावर (1901–55), ब्रितानी भारत
(अभी, पाकिस्तान)
मौत 27 अप्रैल 2017 [2]
पेशा अभिनेता ,राजनीतिज्ञ
जीवनसाथी गीताजंलि (1971–1985 तलाक)
कविता (1990–2017 (निधन तक))
बच्चे राहुल खन्ना (पुत्र)
अक्षय खन्ना (पुत्र)
साक्षी खन्ना (पुत्र)
श्रद्धा खन्ना (पुत्री)

विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में ०६ अक्टूबर १९४६ को पेशावर ,ब्रितानी भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उनका परिवार अगले साल १९४७ में हुए भारत-पाक विभाजन के [5] बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम क्रमशः कमला और किशनचंद खन्ना था। १९६० के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था।[6]

इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है,जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म अभिनेता है। २७ अप्रैल २०१७ को लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने के कारण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।[7][8][9]

फिल्मी सफर

संपादित करें

उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत १९६८ में आयी फ़िल्म "मन का मीत" से की,जिसमें उन्होंने एक खलनायक(गद्दार) का अभिनय किया था। कई फ़िल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक के किरदार निभाने के बाद १९७१ में उनकी पहली एकल हीरो वाली फ़िल्म हम तुम और वो आयी। कुछ वर्ष के फ़िल्मी संन्यास, जिसके दौरान वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे। बाद में उन्होंने अपनी दूसरी फ़िल्मी पारी भी सफलतापूर्वक खेली(किरदार निभाया) और २०१७ तक फ़िल्मों में सक्रिय रहे।[6]

राजनैतिक कैरियर

संपादित करें

वर्ष १९९७ और १९९९ में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा [8][10] की ओर से सांसद चुने गए थे। जबकि २००२ में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। इसके बाद सिर्फ ६ माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था।[6]

प्रमुख फिल्में

संपादित करें
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2007रिस्क
2007चूड़ियाँ
2005पहचानवकील दीपक खन्ना
2002लीला
2002क्रांति
2001दीवानापनरणवीर चौधरी
1997हिमालय पुत्रए सी पी सूरज खन्ना
1997ढालइंस्पेक्टर वरुण सक्सेना
1997दस
1996मुकदमाकप्तान अजीत सिंह
1995हलचलए सी पी सिद्धान्त
1995जनम कुंडली
1994ईना मीना डीकाडीका
1994प्यार का रोग
1994इक्का राजा रानी
1993क्षत्रिय
1993इंसानियत के देवताबलबीर
1992निश्चयरवि यादव
1992परम्पराठाकुर पृथ्वी सिंह
1992हमशक्ल
1992पुलिस और मुज़रिमडी विशाल खन्ना
1992वक्त का बादशाह
1991खून का कर्ज़करन
1991धर्म संकटबिरजू
1991फरिश्ते
1990मुकद्दर का बादशाह
1990लेकिन
1990ज़ुर्म
1990पत्थर के इंसानअर्जुन
1990सीआईडीइंस्पेक्टर वीर
1990महासंग्राम
1989चाँदनीललित खन्ना
1989बटवाराविक्रम सिंह
1989सूर्यासूरज सिंह
1989उस्ताद
1989महादेवअर्जुन सिंह
1988आखिरी अदालतइंस्पेक्टर अमर कौशल
1988रिहाईअमरजी
1988फ़ैसलाबिरजू
1988दयावान
1987इंसाफ
1985सत्यमेव जयतेइंस्पेक्टर अर्जुन सिंह
1983दौलत के दुश्मनविनोद
1982इंसान
1982राजपूतभानू
1982ताकत
1982राज महल
1982दौलत
1981खुदा कसमसुमेर सिंह
1981एक और एक ग्यारह
1981जय यात्राराजू वर्मा
1981कुदरत
1980गरम खून
1980बॉम्बे 405 मील
1980कुर्बानीअमर
1980ज़ालिम
1980द बर्निंग ट्रेनविनोद वर्मा
1979सरकारी मेहमानआनन्द
1979लहू के दो रंग
1979दो शिकारीसतीश
1979मीराराणा भोजराज सेसोडिया
1979युवराज
1978खून की पुकार
1978खून का बदला खून
1978मैं तुलसी तेरे आँगन कीअजय चौहान
1978आखिरी डाकू
1978डाकू और जवान
1978मुकद्दर का सिकन्दरविशाल आनन्द
1977हत्याराविजय सिंह
1977आप की खातिरसागर
1977इंकार
1977अमर अकबर एन्थोनीअमर
1977खून पसीना
1977परवरिशकिशन
1977जलियाँ वाला बाग़
1977आधा दिन आधी रात
1977महा बदमाश
1977चोर सिपाही
1976शकविनोद जोशी
1976शंकर शंभु
1976हेरा फेरी
1976नेहले पे देहला
1976लगाम
1975ज़मीर
1975सेवक
1975प्रेम कहानी
1975कैदवकील जय सक्सेना
1974हाथ की सफाईशंकर कुमार
1974इम्तहानप्रमोद शर्मा
1974पत्थर और पायल
1974चौकीदारगोपाल
1974फ़रेबी
1974कुँवारा बाप
1973अचानकमेजर रंजीत खन्ना
1973कच्चे धागे
1973पाँच दुश्मन
1973प्यार का रिश्ता
1973अनोखी अदागोपाल
1973धमकी
1973गद्दार
1972दो यार
1972सब का साथी
1972परिचय
1972एक खिलाड़ी बावन पत्ते
1972एक हसीना दो दीवाने
1972एक बेचारा
1972परछाइयाँ
1971दोस्त और दुश्मन
1971एलानराम सिंह
1971मेरे अपनेश्याम
1971मेमसाबअर्जुन
1971हंगामा
1971मेरा गाँव मेरा देशजब्बार सिंह
1971रेशमा और शेराविजय सिंह
1971रखवालाश्याम
1971प्रीतमअनिल ठाकुर
1971जाने अनजानेपुलिस इंस्पेक्टर हेमंत
1971हम तुम और वोविजय
1970पूरब और पश्चिम
1970सच्चा झूठाइंस्पेक्टर प्रधान
1970आन मिलो सजनाअनिल चौधरी
1970मस्तानाइंस्पेक्टर प्रसाद
1969नतीजा
1968मन का मीत

बतौर निर्माता

संपादित करें
वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1997हिमालय पुत्र

नामांकन और पुरस्कार

संपादित करें

1999 में उनको फ़िल्मों में उनके 30 वर्ष से भी ज्यादा समय के योगदान के लिए फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।[6] 2018 में उन्हें मरणोपरांत भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[11]

  1. Anubha Sawhney (27 July 2002). "The uncensored Vinod Khanna". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 30 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ अप्रैल २०१७. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. "नहीं रहे विनोद खन्ना". फाइनेंसियल एक्सप्रेस. मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  3. अमर उजाला. "जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी.... नहीं रहे विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  4. नवभारत टाइम्स. "बॉलिवुड ऐक्टर विनोद खन्ना का निधन, लंबे समय से थे बीमार". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  5. "१९५७ में भारत पाक विभाजन में चले गए थे मुम्बई". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  6. "एक "विलेन" जो बना "सुपर सितारा" - विनोद खन्ना". राजस्थान पत्रिका. 6 अक्टूबर 2013. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्टूबर 2013.
  7. एबीपी न्यूज़. "नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना". मूल से 3 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  8. एनडीटीवी. "अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  9. आज तक. "नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, 70 साल की उम्र में निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  10. पलपल इंडिया. "बीजेपी सांसद और एक्टर विनोद खन्ना का निधन". मूल से 27 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2017.
  11. विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवार्ड; पिछले साल लंबी बीमारी के चलते हुआ था निधन Archived 2018-04-14 at the वेबैक मशीन. एनडीटीवी.13 अप्रैल 2018

Not Bablu Don.

🔥 Top keywords: भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशमुखपृष्ठविशेष:खोजरासायनिक तत्वों की सूचीभारत का संविधानक्लियोपाट्रा ७कबीरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलतुलसीदासराज्य सभाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रहिन्दी की गिनतीहाथरसप्रेमचंदविराट कोहलीसंज्ञा और उसके भेदमौसममहाभारतकल्कि 2898 एडीभीमराव आम्बेडकरमहात्मा गांधीरोहित शर्माआईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ीमहादेवी वर्माभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीभारतसूरदासजसप्रीत बुमराहसुभाष चन्द्र बोसअश्वत्थामाबिहार के जिलेकल्किउत्तर प्रदेश के ज़िलेश्रीमद्भगवद्गीतामिया खलीफ़ाए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामइंस्टाग्रामपत्रकारिता