वीडियो ग्राफिक्स ऐरे

(वीडियो ग्राफिक्स अरे से अनुप्रेषित)

वीडियो ग्राफिक्स अरे (अंग्रेजी: Video Graphics Array या वीजीए हिन्दी अनुवादः दृश्य आलेखी सरणी) विशेष रूप से उन प्रदर्श (डिस्प्ले) हार्डवेयरों की व्याख्या करता है जिन्हें, पहले पहल आईबीएम ने 1987 में पीएस/2 कंप्यूटरों में प्रयोग किया था,[1] लेकिन इसको व्यापक रूप से अपनाये जाने के कारण इसका अर्थ वर्तमान में एक अनुरूप (एनालॉग) कम्प्यूटर प्रदर्शन मानक, 15 पिन डी-सबमिनिएचर वीजीए कनेक्टर या 640×480 विभेदन (रिजोल्यूशन) हो गया है। हालांकि अब यह रिजोल्यूशन निजी कंप्यूटरों में प्रयोग नहीं किया जाता पर, मोबाइल उपकरणों मे यह लोकप्रिय होता जा रहा है।[तथ्य वांछित]

DE15F वीजीए पोर्ट (वीडियो जेनेरेटर पर)
DE15M वीजीए कनेक्टर (प्रदर्श युक्ति पर)

वीडियो ग्राफिक्स ऐरे आईबीएम द्वारा पेश किया गया अंतिम ग्राफिकल मानक है जिसको अधिकतर पीसी क्लोन निर्माता प्रयोग करते हैं और आज (2009 में) यह सबसे कम रिजोल्यूशन का प्रदर्शन मानक है जिसका समर्थन सभी पीसी ग्राफिक्स हार्डवेयर करते हैं। उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट-विन्डोज़ का स्पलैश स्क्रीन तब प्रकट होता है, जब मशीन वीजीए विधा मे चल रही होती है, यही कारण है कि इस स्क्रीन का रिजोल्यूशन और रंगों की गहराई हमेशा कम होती है।

वीजीए का स्थान आधिकारिक रूप से आईबीएम के एक्सजीए (XGA) मानक ने लिया था, लेकिन वास्तविकता में इसका स्थान, क्लोन निर्माताओं द्वारा विकसित उन विभिन्न परिष्कृत वीजीए ने लिया था, जिन्हें सामूहिक के रूप से "सुपर वीजीए" नाम से जाना जाता है।

तकनीकी जानकारी

संपादित करें
  1. "Chronology of IBM Personal Computers". मूल से 27 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 नवंबर 2009.
🔥 Top keywords: पर्यावरणमुखपृष्ठविशेष:खोजओम बिड़लालोकसभा अध्यक्षउत्तर प्रदेश के ज़िलेभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशक्लियोपाट्रा ७कोल्हापूर के शाहूपप्पू यादवकबीरग़ुलाम वंशआपातकाल (भारत)भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलप्रेमचंदतुलसीदासभारत का संविधानश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रहिन्दी की गिनतीरासायनिक तत्वों की सूचीकावेरी जल विवादसूरदासमहादेवी वर्माचंद्रशेखर आज़ाद रावणचिपको आन्दोलनफिलिस्तीन राज्यसंज्ञा और उसके भेदमिया खलीफ़ाभीमराव आम्बेडकरसोनाक्षी सिन्हामहात्मा गांधीसुभाष चन्द्र बोसखाटूश्यामजीभारतकामाख्या मन्दिरडिम्पल यादवइंस्टाग्रामभारतीय आम चुनाव, 2024