शेनयांग (चीनी: 沈阳, अंग्रेज़ी: Shenyang) या मुकदेन (Mukden, मान्छु: ) पूर्वोत्तरी चीन के मंचूरिया क्षेत्र में स्थित लियाओनिंग प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उप-प्रांत का दर्जा रखने वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में शेनयांग की जनसँख्या ८१,०६,१७१ थी।

शेनयांग
沈阳
मुकदेन
उप-प्रांतीय शहर
沈阳市
शेनयांग
शेनयांग
लियाओनिंग प्रान्त में शेनयांग विभाग की स्थिति
लियाओनिंग प्रान्त में शेनयांग विभाग की स्थिति
देशजनवादी गणराज्य चीन
प्रान्तलियाओनिंग
ज़िले-स्तरीय विभाग१३
शासन
 • पार्टी सचिवज़ेंग वेई (曾维, Zeng Wei)
 • महापौरली यिंगजिए (李英杰, Li Yingjie)
क्षेत्रफल
 • उप-प्रांतीय शहर12924 किमी2 (4,990 वर्गमील)
 • नगरीय3495 किमी2 (1,349 वर्गमील)
ऊँचाई55 मी (181 फीट)
जनसंख्या (2008)
 • उप-प्रांतीय शहर77,60,000
 • घनत्व600 किमी2 (1,600 वर्गमील)
 • महानगर50,90,000
 • महानगर घनत्व1,500 किमी2 (3,800 वर्गमील)
 • मुख्य राष्ट्रीयताएँहान चीनी - ९६%
मान्छु - २%
हुई - २%
मंगोल - ०.३%
समय मण्डलचीनी मानक समय (यूटीसी+८)
पोस्टल कोड११००००
दूरभाष कोड२४
वाहन प्लेटों पर प्रांतीय चिह्न辽A
जी डी पी (२०१०)CNY ५०१.५ अरब[1]
 - प्रति व्यक्तिCNY ७९,१०६[1]
वेबसाइटhttp://www.shenyang.gov.cn/

चीनी भाषा में 'शेनयांग' का अर्थ 'शेन नदी से उत्तर का शहर है' जो शहर के दक्षिण में बहने वाली हुन नदी (渾河, Hun River) पर पड़ा है, जिसे पहले 'शेन नदी' बुलाया जाता था। यहाँ मनुष्यों के बसेरे के ७,२०० साल पुराने चिह्न मिले हैं, हालांकि इस शहर की स्थापना झगड़ते राज्यों के काल में यान राज्य के चिन काई (Qin Kai) नामक सिपहसलार ने की थी। उस समय इसका नाम होऊ शहर (候城, Hou City) था लेकिन जिन राजवंश (१११५–१२३४) के दौरान इस बदलकर शेन और उसके बाद युआन राजवंश काल में शेनयांग कर दिया गया। सन् १६२५ में मान्छु नेता नुरहाची ने इसे अपनी राजधानी बना लिया। मान्छु भाषा में इसका नाम 'सिमियान ख़ोतोन' (Simiyan hoton, ᠰᡳᠮᡳᠶᠠᠨ ᡥ᠋ᠣᡨ᠋ᠣᠨ) था, जो १६३४ में बदलकर 'मुकदेन' कर दिया गया। यह मान्छु भाषा के 'मुकदेम्बी' (ᠮᡠᡴ᠋ᡩᡝ᠋ᠮᠪ᠊ᡳ᠋, mukdembi) शब्द से आया है जिसका मतलब 'उभारना' है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Today, Shenyang - China's Shenyang government portal: 今日沈阳--中国沈阳政府门户网" (चीनी में). Shenyang City People's Government. मूल से 18 दिसंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-07-25.
  2. Kunming Archived 2007-05-26 at the वेबैक मशीन Online Encyclopedia.
🔥 Top keywords: भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशविशेष:खोजमुखपृष्ठरासायनिक तत्वों की सूचीक्लियोपाट्रा ७तुलसीदासकबीरभारत का संविधानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीविराट कोहलीहनुमान चालीसाभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलराहुल गांधीप्रेमचंदमहात्मा गांधीहिन्दी की गिनतीरोहित शर्मासंज्ञा और उसके भेदश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रकल्कि 2898 एडीमहाभारतमहादेवी वर्माभीमराव आम्बेडकरइंस्टाग्रामकल्किसुभाष चन्द्र बोसअखिलेश यादवसूरदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतहाथरसभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअश्वत्थामाए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूहमौसमनवरोहण