स्पाइस जेट

विमान सेवा की कंपनी

स्पाइस जेट एक कम कीमत वाली विमानन सेवा है जिसका मालिकाना हक सुन ग्रुप ऑफ़ इंडिया के पास है।[1] इसका पंजीकृत कार्यालय चेन्नई तथा तमिलनाडु में है एवं व्यावसायिक कार्यालय गुडगाँव हरियाणा[2] में है। इसनें अपनी सेवाएँ सन २००५, मई से शुरू की तथा २०१२ तक यह बाजार हिस्सेदारी के मामले में एयर इंडिया, किंगफ़िशर, एयरलाइन तथा गो-एयर को पछाड़ के, भारत की तीसरी सबसे बड़ी विमानन सेवा बन चुकी थी।[3] स्पाइस जेट बस एक यात्री वर्ग के अनुसार बने विमानों का ही संचालन करती है। यात्री सेवा के साथ साथ स्पाइस जेट उसी विमान से सामान के परिवहन की सुविधा भी प्रदान करती है।

स्पाइस जेट
IATA
SG
ICAO
SEJ
कॉलसाइन
SPICEJET
स्थापना मई, २००५
केन्द्र
अनुषंगी केन्द्र
प्रमुख शहर
बेड़े का आकार 20 (+ 9 orders)
गंतव्य 19
मुख्यालय दिल्ली, भारत
प्रमुख व्यक्ति संजय अग्रवाल, सी.ई.ओ.
जालस्थल www.spicejet.com


स्पाइस जेट बोईंग ७३७-९००ई आर

लक्ष्य स्थल

संपादित करें

स्पाइस जेट वर्तमान समय में रोजाना ३३० उड़ानों का संचालन कर रहा है जो की ५७ लक्ष्यों के लिए होती हैं। इनमे से ४७ स्थान भारतीय हैं तथा शेष १० स्थान अंतर्राष्ट्रीय हैं। पांच साल तक अपनी सेवाएँ प्रदान करने के बाद स्पाइस जेट को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भरने की अनुमति दे दी गयी थी। स्पाइस जेट नें आरंभ में दिल्ली से काठमांडू तथा चेन्नई से कोलम्बो की फ्लाइट्स शुरू की। पहली अन्तरराष्ट्री उढान ७ अक्टूबर २०१० को दिल्ली हवाई अड्डे से भरी गयी।

स्पाइस जेट नें पहला आदेश २० अगली पीढ़ी के बोइंग ७३७ -८०० एस विमानों के लिए मार्च २००५ में दिया जिसका डेलिवरी काल २०१० तक था। नवम्बर २०१० में पुनः स्पाइस जेट नें ३० बोइंग ७३७ -८०० विमानों के लिए आदेश दिया।

फरबरी २०१४ के आंकड़ों के अनुसार इस एयरलाइन के पास निम्नवत विमान हैं-

स्पाइस जेट बेडा
विमानसेवा मेंआदेशयात्री (सामान्य)टिप्पड़ी
बोईंग ७३७-८००३७१३१८९१९भाड़े पर
बोईंग ७३७ मैक्स-४२--
बोईंग ७३७-९००ई आर-२१२-
बमबार्डीयर डैश ८ क्यू ४००१५१५७८१ भाड़े पर
कुल५८७०

ऐतिहासिक बेडा

संपादित करें

इस एयरलाइन नें निम्नलिखित विमान बेड़ों का संचालन किया है-

स्पाइस जेट ऐतिहासिक बेडा
विमानसंचालितप्रस्तावितसेवा समाप्त
बोइंग ७३७-२००१९९३१९९६
बोइंग ७३७-४००१९९५१९९६

इस विमान सेवा में यात्रियों के मनोरंजन के भरपूर इंतजाम किये गए हैं। वहीँ स्पाइस जेट मैक्स नामक एक ऑफर भी इस विमान सेवा के द्वारा चलाया जाता है जिसमें कि यह बोर्डिंग के दौरान खान पान की सुविधा, बुकिंग के समय सीट चुनने की सुविधा तथा प्रायिकता के अनुसार एयर पोर्ट पर चेक इन की सुविधा प्रदान करती है।[4]

पुरस्कार / सम्मान

संपादित करें

३१ दिसम्बर २०१२ के आंकड़ों के अनुसार इस विमान सेवा को निम्न लिखित पुरुष्कार एवं उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं-

  • भारत की सर्व श्रेष्ठतम कम कीमत वाली विमान सेवा पुरुष्कार, आउटलुक ट्रैवलर द्वारा (२००८, २००९, २०१०, २०११ एवं २०१२ में)[5]
  • भारत की सर्व श्रेष्ठतम कम कीमत वाली अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा पुरुष्कार, ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा।
  • भारत की सबसे अच्छी प्रतिभागी विमान सेवा एल-सी-सी डोमेस्टिक अवार्ड, ट्रेवल एंड हॉस्पिटैलिटी के द्वारा (२०१२)।
  • हिन्दुस्तान टाइम्स के लिए मार्स द्वारा किये गए एक सर्वे में भारत के सबसे कम कीमत की सर्वश्रेष्ठ विमान सेवा।
  • कीमत व्यवस्था में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय सम्मान।
  1. "स्पाइस जेट कांटेक्ट इनफार्मेशन". स्पाइस जेट.कॉम. १४ सितम्बर २०१०. मूल से 23 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ फ़रवरी २०१४. पाठ "स्पाइस जेट एयरलाइन्स" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  2. "कांटेक्ट उस". स्पाइस जेट. २४ जनवरी २०१३. मूल से 23 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ फ़रवरी २०१४.
  3. नायर, विपिन वी. (४ जुलाई २००८). "स्पाइस जेट रिसेस इन मुंबई आन रिपोर्ट ऑफ़ किंगफ़िशर डील (अपडेट २)". ब्लूमबर्ग. मूल से 24 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ फ़रवरी २०१४.
  4. "इंट्रोड्यूसिंग स्पाइस जेट मैक्स". स्पाइस जेट. १२जनवरी२०१३. मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ फ़रवरी २०१४. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. "ऑन-बोर्ड स्पाइस जेट". क्लियरट्रिप डॉट कॉम. मूल से 22 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ फ़रवरी २०१४.
🔥 Top keywords: भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशविशेष:खोजमुखपृष्ठरासायनिक तत्वों की सूचीक्लियोपाट्रा ७तुलसीदासकबीरभारत का संविधानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीविराट कोहलीहनुमान चालीसाभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलराहुल गांधीप्रेमचंदमहात्मा गांधीहिन्दी की गिनतीरोहित शर्मासंज्ञा और उसके भेदश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रकल्कि 2898 एडीमहाभारतमहादेवी वर्माभीमराव आम्बेडकरइंस्टाग्रामकल्किसुभाष चन्द्र बोसअखिलेश यादवसूरदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतहाथरसभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअश्वत्थामाए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूहमौसमनवरोहण