त्वा लोग

त्वा लोग (Twa या Cwa) अफ़्रीका की कई जातियों व जनजातियों का नाम है जो शिकारी-फ़रमर जीवन बसर करते हैं। यह अक्सर बांटू लोगों के समीप रहते हैं, हालांकि त्वा अपनी जीवनी जंगलों से चलाते हैं जबकि बांटू लोग कृषक होते हैं। सामाजिक रूप से त्वा को बांटूओं की तुलना में निचला दर्जा दिया जाता था। इनमें परस्पर-निर्भरता रही है: त्वा वनों से जानवर माँस व अन्य वन्य उत्पाद लाकर बांटूओं द्वारा उगाये गये अन्न, सब्ज़ियाँ व अन्य कृषि उत्पादनों से अदल-बदल का व्यापार करते हैं। कई त्वा जातियाँ पिग्मी की श्रेणी में आती हैं, यानि त्वाओं का क़द औसत मानव क़द से असाधारण रूप से कम है। इतिहासकार मानते हैं कि त्वाओं के पूर्वज अपने क्षेत्रों के आदि-निवासी थे और बांटू बाद में आये।[1][2]

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. Vansina, Jan. 1990. Paths in the Rainforests: Toward a history of political tradition in equatorial Africa.
  2. Blench, Roger. 1999. "Are the African Pygmies an Ethnographic Fiction?". Pp 41–60 in Biesbrouck, Elders, & Rossel (eds.) Challenging Elusiveness: Central African Hunter-Gatherers in a Multidisciplinary Perspective. Leiden.
🔥 Top keywords: मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०क्लियोपाट्रा ७कबीरकल्कि 2898 एडीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीप्रोविडेंस स्टेडियमसेंगोल (राजदंड)प्रेमचंदभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलरासायनिक तत्वों की सूचीतुलसीदासहिन्दी की गिनतीभारत का संविधानश्रेणी:नेपाल के शहरपप्पू यादवसूरदासमहादेवी वर्माओम बिड़लामौसमसंज्ञा और उसके भेदद्रौपदी मुर्मूलोकसभा अध्यक्षभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीआपातकाल (भारत)भीमराव आम्बेडकरमिया खलीफ़ाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारतकल्किहनुमान चालीसारोहित शर्माचिराग पासवानइंस्टाग्राममहात्मा गांधीसुभाष चन्द्र बोससूरज का सातवाँ घोड़ा